मुसलसल इंतज़ार के बाद जब तुम रूबरू हुए... | Emotional Hindi Poem on Love
मोहब्बत में सबसे खूबसूरत एहसास क्या होता है? शायद किसी का वर्षों तक इंतज़ार करना और फिर अचानक उसे अपने सामने पा लेना। जब कल्पना (तसव्वुर) हक़ीक़त में बदलती है, तो दिल को जो सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता।
यह कविता उसी अधूरे इंतज़ार के पूरे होने और अपने हमसफ़र को पा लेने की बेपनाह खुशी को समर्पित है। अगर आपने भी कभी किसी के लौट आने की दुआ की है, तो ये पंक्तियाँ सीधे आपके दिल को छू जाएंगी। पढ़िए यह खूबसूरत रचना..."
तसव्वुर में बुनती कहानियाँ,
कहाँ ख़त्म होती हैं,
इंसान ख़त्म होता है,
ख़्वाहिशें कहाँ ख़त्म होती हैं।
मैं बिछड़ जाऊँ तुमसे मगर,
तू मेरा हाथ कहाँ छोड़ती है,
यूँ रोशनी के चिराग़ जले हैं मगर,
अँधेरा कहाँ कम होता है।
तुमसे मिलने की तलब है जो मेरे अंदर,
उसे विराम दे, लगा ले सीने से मुझे,
अब मुझे आराम दे।
करते तेरा इंतज़ार मुसलसल चलता रहा,
मैं इस राह पे, तू मिल जाए कहीं,
दिल में यही फ़लसफ़ा रहा।
बैठ के सोचा करता था जो मंज़र,
मैं अपनी खुली आँखों से,
आज रूबरू तू खड़ा है सामने मेरे,
यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
रख सिराने तेरे सर को,
मैं ढेरों बातें कर लूँ,
कहीं तू खो न जाए आ,
तुझे मैं आँचल में समेट लूँ।
तू नज़र न आए और किसी को,
इस क़दर छुपा लूँ कहीं,
और न देख ले तुझे कोई,
बड़ी मिन्नतों से मिला है ये वक़्त मुझे,
कहीं ये पल बीत न जाए।
मैं तुम्हें बता नहीं सकता,
तुम्हें पाकर मुझे कितना सुकून मिला—
जैसे कोई पौधे को पानी,
मुसाफ़िर को मंज़िल,
भटकते राही को राह,
प्राण को वायु,
आत्मा को शरीर,
आँखों को नींद,
ख़्वाब को तस्वीर,
इत्र को हवा,
महफ़िल को संगीत,
लेखक को किताब,
मंदिर को भगवान,
बंजर को बारिश,
किसी बिछड़े को अपना साथी मिले।
Harsu Rana
.jpg)
Comments
Post a Comment